फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : हाथ की नस काटने के बाद फंदे से लटक कर युवक ने की खुदकुशी

Thu, 28 May 2020 08:21 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दक्षिण दिल्ली के देवली गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि युवक ने हाथ की नस भी काट ली थी।  मृतक की शिनाख्त विपिन कुमार (24) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक इसी साल 25 फरवरी को विपिन की शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी पत्नी मायके में थी। गौना कर उसे यहां आना था। पुलिस विपिन के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस विपिन की पत्नी से भी पूछताछ करेगी।

पुलिस के मुताबिक विपिन अपने परिवार के साथ देवली गांव में रहता था। बुुधवार रात को वह बाहर से आया और अपने कमरे में सीधा चला गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक जब विपिन का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने कमरे में झांककर देखा तो विपिन कमरे में पंखे से फंदे पर लटका था। दरवाजा खोलकर परिजन अंदर घुसे तो पता चला कि विपिन ने फांसी लगाने से पहले अपने हाथ की नस भी काटी हुई थी। फंदे से उतारकर उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें