फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में पिता पर तलवार से किया हमला, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कालिंदी कुंज इलाके में बच्चों के झगड़े में दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के बच्चे के पिता पर ईंट, लोहे की रॉड तथा तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह शख्स बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कालिंदी कुंज थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार बबलू डेयरी जेजे कॉलोनी मदनपुर खादर में रहने वाले दो पक्षों के दो बच्चों (दोनों बच्चों की उम्र करीब आठ वर्ष) के बीच खेलने को लेकर पांच जुलाई को रात करीब सवा दस बजे झगड़ा हो गया था। एक बच्चे का पिता मिन्नातुल्लाह दूसरे बच्चे के पिता गगन के पास मामले को सुलझाने गया था।
इस दौरान गगन व उसके भाई मुकेश, दीपक और सुशील ने मिन्नातुल्लाह पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने की वजह से मिन्नातुल्लाह बेहोश हो गया। उसे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर पुलिस ने तीन आरोपियों गगन (35), मुकेश (32) और दीपक को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गगन इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। दीपक (28) पर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज है। वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और तलवार बरामद कर ली है। वहीं, सुशील की गिरफ्तारी के लिए एसआई राजीव की टीम नोएडा व फरीदाबाद में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें