फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल को मारने की धमकी देने वाला फरीदाबाद से गिरफ्तार, आरोपी ने दिल्ली पुलिस को किया था फोन

Tue, 02 Mar 2021 11:03 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल को बम से उड़ाने की धमकी देना वाला आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मारने की धमकी देने वाले आरोपी को नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस ने फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी नशा करने का आदी है और नशे में उसने मुख्यमंत्री को मारने की धमकी दी थी। नई दिल्ली जिले के पुलिस अधिकारी मंगलवार देर रात तक आरोपी से पूछताछ कर रहे थे। आरोपी पप्पू से स्थानीय थाना पुलिस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व आईबी ने संयुक्त रूप से पूछताछ की थी।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि संसद मार्ग थाना पुलिस को सोमवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि किसी ने 100 नंबर पर कॉल कर कंट्रोल रूम को सूचना दी है कि उसने दिल्ली के मुख्यमंत्री को मारने के लसिए किसी को हथियार व बारूद दिया है। संसद मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। उस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल गई जिससे धमकी भरा फोन किया गया था। 

फोन नंबर कृष्णा गली, पहाडग़ंज दिल्शली में पप्पू (40) पुत्र टेकचंद के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस ने यहां छापेमारी की तो घर बंद मिला। ये घर कई सालों से बंद पड़ा था। संसद मार्ग थानाध्यक्ष अजय कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने पूरी तरह छापेमारी की। आखिरकार पप्पू को फरीदाबाद, हरियाणा से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अविवाहित है और शराब पीने का आदी है। उसने शराब पीकर नशे में सीएम को मारने की कॉल कर दी थी। वह फरीदाबाद में अपनी बहन के घर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें