फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सगी बहन से बदसलूकी पर की साले की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-स्वरूप नगर इलाके की घटना, पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने कपड़े उतारकर शव नाले में फेंका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। स्वरूप नगर इलाके में सगी बहन के साथ बदसलूकी करने पर बहनोई ने साले की चाकू गोदकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने उसके सारे कपड़े उतार कर शव को नाले में फेंक दिया। कार में खून से सने चाकू और सीट पर खून के धब्बों के मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर लिया।
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 6 नवंबर को नत्थूपुरा निवासी 26 साल के योगेंद्र की गुमशुदगी की शिकायत उसके परिवार वालों ने स्वरूप नगर थाने में की। जांच के दौरान ही 12 नवंबर को आईपी कॉलोनी नाले से शव सड़ी गली अवस्था में मिला। परिवार वालों ने योगेंद्र के रूप में पहचान की। सीसीटीवी कैमरे की जांच में पुलिस को शव मिलने वाली जगह पर वैगन आर कार संदिग्ध हालत में दिखी। लेकिन कार का अधूरा नंबर (0250/3250) का पता चला। पुलिस ने दोनों नंबरों का रजिस्ट्रेशन डिटेल्स परिवार को दिखाया। परिवार वाले ने एक नंबर योगेन्द्र के बहनोई की गाड़ी का बताया। पूछताछ में पता चला कि जिस दिन योगेन्द्र गायब हुआ वह अपने बहनोई अनीस पाल के साथ ही था। पुलिस ने अनीस पाल की कार की जांच की। पुलिस ने अनीस को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका साला नशे का आदी था। वह अकसर उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी करता था। 5 नवंबर को योगेंद्र अपनी बहन के घर आया था। आरोपी ने उसे मुरथल जाने की बात कहकर कार में बिठाया। दोनों ने कार में शराब पी और फिर कहासुनी के दौरान आरोपी ने चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें