फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बड़ी राहत, तीसरा रनवे रविवार से होगा शुरू

Sat, 19 Sep 2026 04:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का तीसरा रनवे (11आर/29एल) रविवार से विमानों के परिचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। 
विज्ञापन
तीसरा रनवे रविवार से होगा शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का तीसरा रनवे (11आर/29एल) रविवार से विमानों के परिचालन के लिए पूरी तरह तैयार हो जाएगा। डायल ने इस रनवे के पुनर्वास का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसके बाद सभी आवश्यक निरीक्षण, परीक्षण और नियामकीय मंजूरियां प्राप्त हो चुकी हैं।

विज्ञापन


फरवरी 2026 में शुरू हुआ था पुनर्वास का कार्य
इस रनवे के पुनर्वास का कार्य फरवरी 2026 में शुरू किया गया था। इस दौरान रनवे को अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ सुरक्षा, परिचालन क्षमता और भविष्य की सभी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण के कार्य किए गए हैं।

विमानों की आवाजाही होगी और अधिक सुचारु
रनवे के दोबारा शुरू होने से एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही पहले से कहीं अधिक सुचारु होगी और परिचालन दक्षता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे यात्रियों को उड़ानों में देरी जैसी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें