फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: अब दिल्लीवासियों को मधुकर रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल में भी मिलेगी स्पूतनिक वी वैक्सीन, जानें कीमत?

Mon, 14 Jun 2021 10:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

इससे पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल को टीका लगाने की मंजूरी मिली थी। यहां भी टीके के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर स्लॉट बुक करना होगा। अस्पताल के मुताबिक, अभी तक टीके की कुछ हजार डोज उपलब्ध हुई हैं।
विज्ञापन
Sputnik v - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रूस की वैक्सीन स्पूतनिक वी उपलब्ध हो गई है। मधुकर रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी को 20 जून से देना शुरू कर देगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार स्लॉट कोविन पोर्टल के माध्यम से बुक किए जा सकते हैं।

विज्ञापन




वहीं इससे पहले दिल्ली के अपोलो अस्पताल को टीका लगाने की मंजूरी मिली थी। यहां भी टीके के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराकर स्लॉट बुक करना होगा। अस्पताल के मुताबिक, अभी तक टीके की कुछ हजार डोज उपलब्ध हुई हैं। 20 जून के बाद आम लोगों को टीका लगना शुरू हो जाएगा। 

केंद्र सरकार ने निजी अस्पतालों में स्पूतनिक वी वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 1145 रुपए निर्धारित की है। इसके अनुसार ही अस्पताल टीकाकरण करेगा। इससे दिल्ली के लोगों के पास कोरोना की तीन वैक्सीन (कोविशील्ड, कोवाक्सिन, स्पूतनिक) में से किसी को भी लगवाने का विकल्प होगा। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार सबसे पहले 100 लोगों को इस वैक्सीन को लगाया जाता है। इनकी सात दिन तक जांच होती है। अगर टीके लगने के बाद यह सभी लोग स्वस्थ होंगे तो इसके बाद ही अन्य लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। यही कारण है कि अभी एक सप्ताह बाद आम लोगों का टीकाकरण शुरू होगा। 

देश में पहली बार स्पूतनिक वी का टीका दीपक सप्रा को दिया गया था। उन्होंने यह टीका हैदराबाद में लिया था। दीपक सप्रा डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड हैं। 17 मई से पायलट बेसिस पर रूसी वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। भारत में डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज स्पूतनिक वी वैक्सीन का निर्माण कर रही है। कंपनी के हैदराबाद और विशाखापटनम स्थित प्लांट में इसे तैयार किया जा रहा है। इस वैक्सीन को 13 अप्रैल को भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। इसकी प्रभावशीलता 91 फीसदी होने का दावा किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें