फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लॉकडाउन: एलजी अनिल बैजल ने प्रवासियों से की दिल्ली नहीं छोड़ने की अपील, मदद का दिया आश्वासन

Tue, 20 Apr 2021 12:35 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रवासियों से दिल्ली नहीं छोड़ने की अपील की है। उन्होंने प्रवासियों की जरूरत का ख्याल रखने के लिए सभी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तबतक सरकार आपकी सारी जरूरतों का ख्याल रखेगी।
विज्ञापन
anil baijal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवासी मजदूरों में लॉकडाउन का डर अब साफ दिखने लगा है। सोमवार की घोषणा के बाद भारी संख्या में बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भीड़ इकट्ठा होने लगी है। गोद में बच्चे और सिर पर सामानों की गठरी लेकर अपने गांव की ओर जाने लगे हैं। 

विज्ञापन


इस बीच उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रवासियों से दिल्ली नहीं छोड़ने की अपील की है। उन्होंने प्रवासियों की जरूरत का ख्याल रखने के लिए सभी प्रकार की मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक लॉकडाउन रहेगा तबतक सरकार आपकी सारी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आपको यहां कोई दिक्कत नहीं होगी। 
 

एलजी बैजल ने रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर प्रवासियों की भीड़ को देखकर गहराई से चिंता जाहिर की है। उन्होंने स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल और मुख्य सचिव से मुलाकात की है। उन्होंने इन प्रवासियों को गांव जाने से रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन

आनंद विहार बस अड्डा पर भारी भीड़
आनंद विहार आइएसबीटी और कौशांबी बस अड्डे पर यात्रियों की काफी भीड़ देखने को मिली। बस अड्डों के मुकाबले रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ कम है क्योंकि इन दिनों जिसके पास कनफर्म टिकट होता है उसी को स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है। इस वजह से रेलवे स्टेशनों की ओर अधिक यात्री नहीं जा रहे हैं। प्रवासियों को आश्वस्त करते हुए सीएम केजरीवाल ने पिछली बार की तरह इस बार भी दिल्ली को छोड़कर न जाने का आग्रह किया है।

कोविड नियमों का पालन करने की अपील
मालूम हो कि पिछले सप्ताह एलजी के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू लगाने की घोषणा की थी। इसकी अवधि हर सप्ताह शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक थी। लेकिन बिगड़ते हालात को देखते हुए लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान सभी से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें