कालकाजी थाना इलाके में दस रुपये के चक्कर में व्यवसायी के ड्राइवर ने लाइसेंसी रिवाल्वर, पांच कारतूस और 72 हजार रुपये गवां दिए। ड्राइवर दस के नोट उठाने में लगा और बदमाश कार से सामान उड़ाकर ले गए।
गाड़ी से सामान उड़ाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। कालकाजी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। कालकाजी थाना पुलिस शुक्रवार शाम तक रिवाल्वर व कारतूस को बरामद नहीं कर सकी थी।
दिल्ली में हाई अलर्ट को देखते हुए पुलिस रिवाल्वर को जोरशोर से तलाश करने में लगी हुई थी। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव कोंडली बानगर, सेक्टर-149, नोएडा, यूपी निवासी असंत शर्मा ने कालकाजी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह व्यवसायी प्रमोद कुमार उपाध्याय के यहां ड्राइवरी की नौकरी कर रहा है।