फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं की लगी लंबी लाइन

Tue, 04 May 2021 10:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आज भी यानि मंगलवार को भी देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए 18-44 साल के लोगों की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन
दिल्ली में वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लाइन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में एक बार फिर कोरोना टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते दो दिन में कम वैक्सीन होने की वजह से नया चरण प्रभावी तौर पर शुरू नहीं हुआ था लेकिन सोमवार को 76 स्कूल सहित 301 केंद्रों पर युवाओं को मुफ्त में वैक्सीन दिया गया। आज भी देश की राजधानी दिल्ली में वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए 18-44 साल के लोगों की लंबी लाइन लगी है।
विज्ञापन


दिल्ली के नंद नगरी के एक सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए युवाओं की लाइन लगी है। आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर तीन हजार तक ले जाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पश्चिमी विनोद नगर के एक सरकारी विद्यालय में स्थित टीकाकरण केंद्र का दौरा किया और टीकाकरण संबंधी तैयारियों का जायजा भी लिया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 45 वर्ष के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।  इन केंद्रों पर 45 हजार लोगों को एक दिन में वैक्सीन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिल्ली को 4.5 लाख डोज प्राप्त हुई हैं। जल्द ही और भी डोज मिलने वाली हैं। प्रत्येक केंद्रों में 250 लोगों को टीकाकरण के लिए अपॉइंटमेंट दिया है और इसका टर्नआउट 100 फीसदी तक देखने को मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार लगातार वैक्सीन उपलब्ध करवाने वाली कंपनियों के संपर्क में है ताकि बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें