अनलॉक में मेट्रो सेवाएं बहाल होने से दिल्ली वासियों को बड़ी राहत मिली है। लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए तमाम शर्तों के अलावा इस बार यात्रियों को केवल 50 फीसदी क्षमता और खड़े होकर सफर करने की इजाजत है। कुछ दोस्त तो ऐसे भी दिखे, जिन्हें बातचीत के लिए सफर में खड़े रहना बेहतर समझा।
हालांकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) का कहना है कि यात्रियों को फिलहाल खड़े होकर सफर की इजाजत नहीं है। अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई के लिए टीमें कार्रवाई भी कर रही है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियातों का पालन करें, यह डीएमआरसी की प्राथमिकता है।
संक्रमण से बचाव पर भी मेट्रो का बढ़ा खर्च
कोरोना काल में मेट्रो में यात्रियों की संख्या कम होने के साथ साथ सैनिटाइजेशन और संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों पर भी डीएमआरसी को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ रहा है। सेवाएं बंद होने से रोजाना टिकट से होने वाली कमाई भी बंद हो गई।