फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: प्रदूषण के स्थानीय स्रोत भी हवा को बन रहे जहरीला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहनों के धुआं, कूड़ा जलाना, सड़क की धूल, निर्माण कार्य से भी फैल रहा
विज्ञापन

एक दिन की हल्की राहत के बाद फिर प्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 313 दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा खराब होने के लिए केवल पराली के धुएं को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। दिल्ली के भीतर मौजूद प्रदूषण के स्रोत भी हवा को जहरीला बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। वाहनों से निकलने वाला धुआं, कूड़ा जलाना, सड़क की धूल, निर्माण कार्य और उद्योगों से होने वाला प्रदूषण लोगों की सांसों पर भारी पड़ रहा है। बुधवार को एक दिन की हल्की राहत के बाद फिर प्रदूषण बढ़ा। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। साथ ही, बयार की गति कम होने से आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। रात में यह स्थिति और बिगड़ गई। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 313 दर्ज किया गया। यह मंगलवार की तुलना में 14 सूचकांक अधिक है।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार, बुधवार को औसतन 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलन का अनुमान है। साथ ही, शुक्रवार को हवा दक्षिण दिशा से चल सकती है। इस दौरान हवा की गति 10 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का अनुमान है कि शनिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में बने रहने की आशंका है।
विज्ञापन

सीपीसबी के अनुसार, हवा में मौजूद हानिकारक पीएम-2.5 कणों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को शाम पांच बजे पीएम-2.5 139.7 और पीएम-10 232.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो मानकों से कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन


पीएम-2.5 को रोकने की योजना बेहतर हो
पर्यावरणविद वरुण ने बताया कि हम राजधानी में ही प्रदूषण रोकने के कदम उठा रहे हैं। जैसे प्रशासनिक सीमा होती है, प्रदूषण भी अपनी एक सीमा बनाता है। वह कहां से आ रहा है, कितनी दूर तक आएगा। इस पर काम करने की जरूरत है। अभी बड़े पैमाने पर पीएम-10 को रोकने की कवायद है। पीएम-2.5 को रोकने की योजना बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें