कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महामंत्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि 40 दिनों तक चलने वाले पूर्ण तालाबंदी के कारण व्यापारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे। ऑड-ईवन दिल्ली के व्यापारिक चरित्र से मेल नहीं खाता है। दिल्ली प्रदेश महामंत्री देवराज बवेजा व आशीश ग्रोवर ने कहा कि दिल्ली का एक अलग व्यवसायिक ढांचा है। बेहतर होता कि दिल्ली सरकार दिल्ली के विभिन्न बाजारों को अलग अलग समय पर खोलने की योजना बनाती। रायशुमारी के चैंपियन केजरीवाल ने दिल्ली के किसी भी व्यापारिक संगठन से कोई परामर्श नहीं किया है।
क्या खुलेंगे
मॉल, बाजार ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगे। इसके अलावा गली-मोहल्लों की आवश्यक वस्तुओं के साथ ही अन्य दुकानें रोजना सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुलेंगी।
क्या नहीं खुलेंगी
जिम, स्पा, सलून, एंटरटेनमेंट पार्क, वाटर पार्क, पब्लिक पार्क व गार्डेन, असेंबली हॉल, ऑडिटोरियम, साप्ताहिक बाजार, एजुकेशनल और कोचिंग इंस्टीट्यूट, सिनेमा, थिएटर, रेस्टोरेंट और बार, बार्बर शॉप, ब्यूटी पार्लर, स्विमिंग पुल।