फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ सुहावना: दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश, नोएडा के कई इलाकों में गिरे ओले

Sun, 09 May 2021 06:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रविवार को दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर में तेजा हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। नोएडा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
नोएडा में गिरे ओले - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को दोपहर बाद दिल्ली-एनसीआर में तेजा हवा के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। नोएडा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि से लोगों ने राहत की सांस ली। बीते कई दिनों से गर्मी बढने के लोगों की परेशानी बढ़ रही थी लेकिन बरसात से लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन

 
लोग मौसम में आए परिवर्तन के बाद घरों के अंदर से बाहर निकले। लोग छतों पर भी घूमते नजर आए। पिछले कई दिनों से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बेहद गर्म था। रविवार को भी बेहद गर्मी थी। सुबह के करीब 45 डिग्री तापमान था। लोग घरों में कूलर व ऐसी के सामने बैठेने को मजबूर थे। बच्चों को भी लोगों ने घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। सुबह सात बजे के बाद सूर्य देवता के दर्शन होते ही गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर 11 बजे के बाद तो गर्मी बेहद बढ़ गई थी। गर्मी से परेशान लोगों को दोपहर तीन बजे के करीब मौसम में अचानक आए परिवर्तन को देखकर थोड़ी राहत महसूस होने लगी, शाम पांच बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के साथ ही मौसम में ठंडक हुई तथा गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें