फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी बहुत खूबसूरत है...सुसाइड नोट लिखकर महिला सिपाही ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। द्वारका नॉर्थ थाने में तैनात एक महिला सिपाही शारदा (37) ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर जान दे दी। वह पति से अलग घर में अकेली रहती थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने व्यक्तिगत कारणों की वजह से खुदकुशी करने और परिवार को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। साथ ही लिखा है कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी का कारण जानने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान के झुंझनू जिला स्थित पिलानी तहसील की रहने वाली शारदा शादीशुदा थी। उसका पति बैंक में कार्यरत है। एक बेटी और एक बेटा है। दोनों छात्रावास में रहते हैं। पति से मनमुटाव होने की वजह से वह भरत विहार स्थित अपने घर में अकेली रहती थी और पति मां के साथ रहता है। वह वर्ष 2006 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी।
बृहस्पतिवार सुबह एक महिला सिपाही थाने से उससे ड्यूटी पर आने के बारे में पूछने के लिए लगातार फोन कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। इस पर महिला सिपाही को उसके घर भेजा गया। काफी खटखटाने पर जब दरवाजा नहीं खुला, तो उसने थाने में अपने अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। पुलिस टीम उसके घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे में शारदा पंखे से लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया और परिवार वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन

छानबीन के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपने परिवार वालों से इस कदम के लिए माफी मांगते हुए लिखा है कि वह अपने व्यक्तिगत कारणों से यह कदम उठा रही है। साथ ही लिखा है कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है, लेकिन मैं लंबे समय से व्यक्तिगत कारणों की वजह से परेशान थी। इसी परेशानी के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर रही हूं। मेरी मौत के बाद मेरे जानकारों और परिवार वालों को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें