फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Accident: इंदिरानगर रेलवे क्राॅसिंग पर ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत, धड़ से सिर हुआ अलग

Thu, 12 Mar 2026 10:18 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के इंदिरानगर रेलवे फाटक के पास अवध असम एक्सप्रेस से कटकर लेखपाल अमरदीप सक्सेना की मौत हो गई। घटना शाम करीब 4:35 बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के इंदिरानगर कॉलोनी रेलवे फाटक पर बृहस्पतिवार शाम डाउन लाइन की अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी लेखपाल अमरदीप सक्सेना की मौत हो गई। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें रेलवे ट्रैक पर गिरते देखा जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम इंदिरानगर रेलवे फाटक गेट संख्या 321 खंभा नंबर 1235/32 के पास 4:35 मिनट पर एक व्यक्ति की ट्रेन संख्या 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। आरपीएफ से आई सूचना के बाद सदर थाने के प्रभारी ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का धड़ व सिर अलग पड़ा था। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिये शव की पहचान लेखपाल अमरदीप सक्सेना के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार, अमरदीप सक्सेना तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन में तैनात थे। ड्यूटी से घर लौट कुछ देर रुके और सरकारी कार्य से जाने की बात कहकर निकले थे। उनकी मौत पर पत्नी सुबोधनी, बेटी मित्रबिंदा व बेटा क्षितिज बिलख पड़ा। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर पर थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में पांच सेकंड में चली गई जान
मोक्षधाम रेलवे फाटक का एक मिनट 14 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो में चार बजकर 34 मिनट 21 सेकेंड पर व्यक्ति रेलवे फाटक के बूम को पार कर खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करता था। ट्रेन को आता देख चार बजकर 35 मिनट पांच सेकेंड पर पटरी पर गिर पड़ जाता है। पांच सेकेंड में ही ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है।

15 मिनट खड़ी रही ट्रेन
लालगढ़ जंक्शन से डिब्रूगढ़ जाने वाली ट्रेन से कटकर लेखपाल की मौत होने पर लोको पायलट ने गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद शव निकालकर रेलवे ट्रैक को साफ किया। जिसके चलते करीब 15 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें