फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Alert: नूंह में बवाल के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, सभी पुलिसवालों की छुट्टियां रद्द; गश्त बढ़ाने के आदेश

Mon, 31 Jul 2023 11:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Nuh News: नूंह में बवाल के मद्देनजर दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। थानाध्यक्षों समेत सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इलाके में गश्त करने और सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली में गश्त करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nuh News:  हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच हुए बवाल के बाद दिल्ली में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इलाके में गश्त करने व सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 

थानाध्यक्षों समेत सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी को रात में थाने में रुकने क आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा बरती जा रही हैं। इन इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नूंह बवाल के बाद दिल्ली में सोमवार देर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। सभी थानाध्यक्षों को कहा गया है कि वह इलाके में स्टाफ के साथ पूरी तरह गश्त करेंगे। ये भी आदेश दिया गया है कि कोई भी पुलिसकर्मी रात के समय घर नहीं जाएगा। 

पुलिस अधिकारियों को इलाके के धार्मिक गुरुओं से बात करने के लिए कहा है। नांगलोई में हुए पथराव के बाद दिल्ली का माहौल पहले ही तनावपूर्ण बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि नूंह में मेवात दर्शन शोभायात्रा में झगड़ा हो गया है। गोली चलने की भी खबर है। 
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नूंह शहीदी पार्क के पास झगड़ा हुआ है। अभी यह पता नहीं लग पाया किस किसके बीच में झगड़ हुआ है। इलाके में भारी तनाव है। दोनों तरफ से पथराव जारी है। कई वाहन फूंकेने की खबर है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं। वहां की हवाई फायर भी हुए हैं। नूह का बाजार बंद हो गया है। नूंह में धारा 144 लागू है और इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें