फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बिल्डिंग में रहने वाले शख्स ने खेल रहे 11 साल के बच्चे को जूते से पीटा, मां ने बताई पूरी आंखों देखी

Mon, 31 Jul 2023 10:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि मामले में मां मीनाक्षी भारद्वाज की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी मदन सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर-11 में क्रिकेट खेल रहे 11 साल के बच्चे की जूते से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई से बच्चे को सांस लेने में भी दिक्कत हो गई। मामले में बच्चे की मां ने विजयनगर पुलिस से शिकायत की है। आरोप बिल्डिंग में ही रहने वाले मदन सिंह पर हैं।

विज्ञापन

बच्चे की मां मीनाक्षी का कहना है कि वह एक स्कूल में शिक्षिका है। उनका 11 साल का बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। उनकी कॉलोनी में बने फ्लैटों के बीच में थोड़ी जगह है। जहां बच्चे खेलते हैं। आरोप है कि उनकी बिल्डिंग में दूसरी मंजिल पर रहने वाले मदन सिंह अकसर बच्चों को खेलने से रोकते हैं। रविवार को जब बच्चे खेल रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान मदन सिंह के परिवार के लोगों ने बच्चों से बैट छीन लिया। इसके बाद मदन सिंह ने उनके बेटे को पकड़कर जूते से बेरहमी से पिटाई कर दी। एसीपी नगर निमिष पाटिल ने बताया कि मामले में मीनाक्षी भारद्वाज की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। मदन सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें