बिधूड़ी ने कहा है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता उपराज्यपाल के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं, जबकि वह स्वयं भी जानते हैं कि इन विवादों में कोई आधार नहीं है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सलाह दी है कि वह उपराज्यपाल को बदनाम करने के अभियान के बजाय अपनी पार्टी संभालें।
विज्ञापन
उद्दंड विधायकों और पार्षदों के कारण आज उनकी यह स्थिति हो गई है कि नतीजे आने के एक महीने बाद भी वह नगर निगम में सत्ता नहीं संभाल पाए। विवाद पैदा करके वह जनता के हितों का नुकसान कर रहे हैं।
बिधूड़ी ने कहा है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता उपराज्यपाल के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं, जबकि वह स्वयं भी जानते हैं कि इन विवादों में कोई आधार नहीं है।
विज्ञापन
उन्हें भी पता है कि नगर निगम के दस सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार दिल्ली के प्रशासक (उपराज्यपाल) के पास है। इसी अधिकार का उन्होंने उपयोग किया। यह किसी तरह से भी संविधान का उल्लंघन नहीं है।