फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कीटाणुनाशक जो 60 सेकंड में खत्म करता है सतही कीटाणुओं को 

Fri, 07 Aug 2020 10:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेशियल्टी केमिकल्स कंपनी लैंक्सेस द्वारा निर्मित ब्रॉड स्पेक्ट्रम डिसइंफेक्टेन्ट ‘रिलाय+ऑन विरकॉन’ कई तरह के वायरस के विरूद्ध तेजी से काम करता है। ऐसा निर्माताओं द्वारा दावा किया गया है। यह स्प्रे किसी भी सतह पर कोरोना वायरस और उस जैसे वायरस को बहुत तेजी से खत्म कर देता है। 
विज्ञापन


यह लैंक्सेस द्वारा कठोर सतह के विषाणुनाशक विसंक्रमण उत्पादों के लिए यूएस एनवायरनमेन्टल प्रोटेक्शन एजेंसी (ईपीए) के अनुसार स्वतंत्र विश्लेषण प्रयोगशाला माइक्रोबैक लेबोरेटोरीज के माध्यम से हाल ही में किए गए एक अध्ययन में सामने आया है। ‘रिलाय+ऑन विरकॉन’ ने केवल 60 सेकंड में डाल्यूशन रेशो 1:100 पर सार्स-कोव-2 वायरस को तेजी से और पूरी तरह नष्ट कर दिया और इन-यूज डाल्यूशन पर 10 मिनट कॉन्टैक्ट टाइम का इकोनॉमिकल शो 1:600 था। 

इस प्रकार का डाटा उन डिसइंफेक्टेन्ट्स के लिए जरूरी है, जो सार्स-कोव-2 से लड़ने का दावा करते हैं। गौरतलब है कि माइक्रो बैक दुनिया की उन कुछ परीक्षण प्रयोगशालाओं में से एक है, जिन्हें यू.एस. हेल्थ अथॉरिटी सीडीसी (सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल) ने ऐसे परीक्षणों के लिये प्रमाणित किया है। 
विज्ञापन


लैंक्सेस में बिजनेस डायरेक्टर डिसइंफेक्शन एनेलीज बिशफ ने कहा कि ‘रिलाय+ऑन विरकॉन’ एक पाउडर डिसइंफेक्टेन्ट कंसन्ट्रेट है, जिसे पानी में मिलाकर कठोर सतहों और उपकरणों (नॉन-मेडिकल) पर स्प्रे किया जाता है। इस प्रकार यह सार्वजनिक परिवहन टर्मिनल्स, विमानतलों, अस्पतालों, क्लिनिक्स, शॉपिंग मॉल्स इत्यादि में विसंक्रमण के उपायों के दौरान सतहों, दरवाजों के हैण्डल्स, टेबलों या कुर्सियों से क्रॉस-कंटेमिनेशन का जोखिम कम करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें