फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मोर्चा का एलान- सिर्फ राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय हाईवे पर होगा चक्का जाम, जानें इसके समय से लेकर सब कुछ

Fri, 05 Feb 2021 06:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा ने अपना स्पेशल बुलेटिन जारी करते हुए 6 फरवरी को होने वाले चक्का जाम के बारे में गाइडलाइन जारी करने के साथ ही इसके बारे में सभी जानकारियां दी हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने पांच बिंदुओं में गाइडलाइन जारी की है जानें सब कुछ....
विज्ञापन


1) पूरे देश में सिर्फ राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय हाईवे जाम किए जाएंगे वो भी दोपहर 12.00 से लेकर दोपहर 3.00 बजे तक के लिए।

2) सभी आपातकालीन वाहन जैसे- एंबुलेंस, स्कूल बस आदि रोके नहीं जाएंगे।

3) चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों से विवाद में न उलझने की हिदायत दी गई है।

4) दिल्ली एनसीआर में कोई चक्का जाम कार्यक्रम नहीं होगा क्योंकि यहां सभी प्रदर्शनस्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली जाने वाले सभी रास्ते खुले रहेंगे लेकिन जहां-जहां किसान प्रदर्शन कर रहे हैं वो बंद ही रहेंगे।

5) चक्का जाम कार्यक्रम दोपहर तीन बजे वाहनों के हॉर्न लगातार एक मिनट तक बजाने के बाद खत्म हो जाएगा। अन्नदाताओं ने आम लोगों से भी अपील की है कि वह इस चक्का जाम में शामिल हों और किसानों को अपना समर्थन दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें