फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, केजरीवाल बोले- बनाना है शहीदों के सपनों का भारत

Thu, 23 Mar 2023 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमें आपस में लड़ना- झगड़ना नहीं है और नफरत नहीं करनी है। हम सभी देश के 130 करोड़ लोगों को आपस में प्यार-मोहब्बत से रहना है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा परिसर में बृहस्पतिवार को शहीद दिवस पर शहीद-ए- आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर अपने अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाना है। भारत को एक समृद्ध और शक्तिशाली देश बनाना है।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ही के दिन शहीद-ए- आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा था। हम समझ सकते हैं कि फांसी पर चढ़ना कितना मुश्किल होता होगा। इन स्वतंत्रता सेनानियों के दिल में भारत को लेकर सपना था कि हमारा भारत देश एक दिन आजाद होगा और भारत में सबको अच्छी शिक्षा और इलाज मिलेगा। इनके सपनों को पूरा करने के लिए हम जो कुछ कर सकते हैं, वो सब करेंगे।

 

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमें आपस में लड़ना- झगड़ना नहीं है और नफरत नहीं करनी है। हम सभी देश के 130 करोड़ लोगों को आपस में प्यार-मोहब्बत से रहना है। भारत के लोग बहुत ही मेहनती और समझदार है, मगर नेताओं और राजनीतिक पार्टियों ने सारे देश का बेड़ागर्क कर रखा है। अगर हम 130 करोड़ लोग मिलकर एक साथ काम करें तो शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सपनों का भारत बना सकते हैं। आज हमें यह देखना चाहिए कि क्या उन स्वतंत्रता सेनानियों का सपना पूरा हो रहा है? इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी मौजूद थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें