फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल की शिकायत लेकर राष्ट्रपति से मिले दिल्ली सीएम

Sat, 11 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राष्ट्रपति से मिले केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उपराज्यपाल नजीब जंग के खिलाफ राशन की दुकान बहाली में कथित भ्रष्टाचार और आम आदमी पार्टी पार्षद की पिटाई के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि संतनगर स्थित राशन की एक दुकान में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर दिल्ली सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था। अपीलीय प्राधिकरण ने भी विभाग की कार्रवाई का समर्थन करते हुए उसे सही ठहराया।

लेकिन उपराज्यपाल नजीब जंग ने राशन दुकानदार की अपील पर न केवल मामले की शिकायत करने वाले के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने बल्कि आप विधायक संजीव झा पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिया। यह पूरी तरह गलत है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, भाजपा की शिकायत करते हुए कहा कि एमसीडी के संयुक्त सत्र के दौरान बृहस्पतिवार को आप के दलित पार्षद राकेश कुमार की पिटाई की गई। इससे साफ है कि भाजपा दलितों के खिलाफ अत्याचार कर रही है। आप प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से मांग की कि संविधान के संरक्षक के तौर पर वे दोनों मामलों में संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें