आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि इसके इस्तेमाल से गाड़ियों की माइलेज कम हो रही है और खराबी बढ़ रही है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों पर पड़ने वाले असर को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन जाकर लोगों से बात की। केजरीवाल ने कहा कि ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार सफेद झूठ बोल रही है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों के अनुभव साझा करते हुए बताया कि ई-20 के कारण गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग इथेनॉल से बहुत दुखी हैं। शनिवार को उन्होंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जमीनी हकीकत जानी। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है। कई गाड़ियों में खराबी की शिकायतें भी मिली हैं।
सरकार पर आरोप
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो लोग ई-20 पेट्रोल का विरोध करते हैं, उन्हें सरकार के मंत्री गालियां दे रहे हैं। उन्हें देशद्रोही, एंटी-नेशनल, पेट्रोल लॉबी के दलाल और अनइंप्लॉयड सोशल एक्टिविस्ट कहा जा रहा है। उन्होंने इस तरह की बयानबाजी को गलत बताया।
विज्ञापन
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ई-20 का विरोध करने वाले सभी लोग दुखी हैं। ये देश के लोग हैं और देशभक्त हैं। उन्हें इस तरह से गालियां देना ठीक नहीं है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से लोगों की शिकायतें सुनने और उन्हें ठीक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार का फर्ज है कि वह लोकतंत्र में लोगों की बातों को सुने।