फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दरिंदगी: चार और महिलाएं गिरफ्तार, अब तक 12 महिलाओं समेत पुलिस ने 16 को पकड़ा, अन्यों की तलाश में छापेमारी जारी

Wed, 02 Feb 2022 10:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि एसआईटी की जांच में इन महिलाओं के शामिल होने का पता चला था। बुधवार को छापेमारी कर इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं वारदात के दौरान दिख रही हैं। 
विज्ञापन
Delhi vivek vihar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में महिला के साथ हुई हैवानियत के मामले में एसआईटी ने बुधवार को चार और महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान कोमल (25), रेखा (36), गुड़िया (21) और रीना (32) के रूप में हुई है। एसआईटी मंगलवार को वर्षा और शालू नामक दो महिलाओं को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर जेल से लेकर आई थी। माना जा रहा है कि उनसे पूछताछ के बाद ही मामले मे चारों महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है। बता दें कि मामले में पुलिस ने अब तक कुल 12 महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, इसके अलावा तीन नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी से जांच कर बाकी लोगों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि एसआईटी की जांच में इन महिलाओं के शामिल होने का पता चला था। बुधवार को छापेमारी कर इन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में महिलाएं वारदात के दौरान दिख रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की छोटी बहन के साथ जिन लोगों ने छेड़छाड़ और मारपीट की थी। उन लोगों की भी मामले में औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़िता की बहन का बयान लेकर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बता दें कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में एक लड़के के परिवार व बाकी लोगों ने पीड़ित महिला पर अपने बेटे की मौत का आरोप गढ़कर उसके साथ हैवानियत की। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसके बाल काट दिए गए। बाद में उसका मुंह काला कर उसे पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। इस दौरान लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। भीड़ तमाशबीन रही। कुछ लोग भीड़ में तालिया बजाते और हूटिंग करते दिखे।

कस्तूरबा नगर में हुई भेड़कूट समाज की बैठक, घटना की जमकर निंदा...
विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में बुधवार दोपहर को भेड़कूट कापड़िया समाज की एक बैठक हुई। इसमें दिल्ली के अलावा आसपास के लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक 'ऑल इंडिया भेड़कूट कापड़िया वेलफेयर ऐसासिएशन' के बैनर तले हुई। बैठक के दौरान समाज के लोगों ने घटना की निंदा कर पुलिस से जल्द से जल्द मामले में चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलवाने की मांग की। भेड़कूट समाज की ओर से पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जाहिर की गई।
विज्ञापन


बैठक में परिवार भी शामिल हुआ। इसके बाद समाज के लोगों ने स्पष्ट करते हुए बताया कि पीड़ित और आरोपी दोनों की पक्ष एक ही जाति व एक ही धर्म से संबंध रखते हैं। कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं दोनों का धर्म अलग-अलग है। समाज की ओर से लोगों से अपील की गई कि वह ऐसा गलत प्रचार न फैलाएं। यदि कोई मानवीय आधार पर महिला और उसके परिवार की मदद करना चाहता तो उसका अकाउंट नंबर उपलब्ध करा दिया जाएगा। समाज ने नेताओं से भी अपील की है कि वह इस घटना पर राजनीति न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें