फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी एक्टिविस्ट की हत्या की सुपारी मामले में खुलासा, पंजाब के बदमाश जगदीप काका ने रची थी साजिश

Tue, 09 Mar 2021 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- स्पेशल सेल खालिस्तान के कोण से कर रही है जांच
- प्रिंस को भी हत्या की सुपारी देने के मिलने थे 25 लाख से ज्यादा
- पुलिस पंजाब पुलिस से फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने का कर रही है इंतजार
विज्ञापन
सुशील पंडित - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मानवाधिकार कार्यकर्ता व कश्मीरी सुशील पंडित की हत्या की सुपारी देने के मामले में खालिस्तान कोण से जांच शुरू कर दी है। ये कहा जा रहा है कि पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तान समर्थकों ने कश्मीरी पंडित सुशील की हत्या करने की साजिश रची हो।

विज्ञापन


प्रिंस ने पूछताछ में बताया है कि पंजाब के बदमाश जगदीप उर्फकाका नामक बदमाश ने उसे सुशील पंडित की हत्या की सुपारी दी थी। संगरूर, पंजाब पुलिस ने जगदीप उर्फ काका को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस जल्द ही जगदीप काका से पूछताछ करने पंजाब जाएगी।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंडित सुशील की हत्या की सुपारी देने वाला प्रिंस उर्फ टूटी ने पूछताछ में बताया कि उसे सुशील के हत्या के लिए पंजाब के बदमाश जगदीप उफ काका ने ही कहा था। जगदीप ने उससे कहा था कि उसे मोटी रकम मिलेगी।
विज्ञापन


प्रिंस को 20 से 25 लाख रुपये देने के लिए कहा गया था। जगदीप काका उससे जेल में मिलने आया था। जगदीप के खिलाफ संगरूर में हत्या के दो मामले समेत कई मामले दर्ज हैं। प्रिंस इस समय दस दिन के पुलिस रिमांड पर स्पेशल सेल के पास है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्रिंस के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। प्रिंस के मोबाइल की फोरेंसिक रिपोर्ट जल्द ही मिलने की संभावना है। फरीदकोट पुलिस ने ही पि्रंस के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

इसके अलावा फरीदकोट पुलिस ने ही प्रिंस के मोबाइल की जांच की है। हालांकि फरीदकोट पुलिस ने पि्रंस के मोबाइल से क्या मिला ये जानकारी अभी तक दिल्ली पुलिस के साथ साझा नहीं की है। प्रिंस के मोबाइल की रिपोर्ट से ही पता लगेगा कि उसे पाकिस्तान व दुबई में कहां- कहां फोन किए हैं।

पंजाब जेल में वह किसके बात करता था। प्रिंस फरीदकोट जेल में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा था। वह मोबाइल से वीओआईपी कॉल करता था। इससे उसके मोबाइल का नंबर फ्रांस का आता था। दिल्ली पुलिस ने मानवाधिकार कार्यकर्ता व कश्मीरी सुशील पंडित की हत्या करने दिल्ली आए कॉट्रेक्ट किलर सुखविंदर सिंह(25) और लखन(27) को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें