फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: कड़कड़डूमा कोर्ट के जज संक्रमित, किया खुद को आइसोलेट

Tue, 20 Apr 2021 01:01 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कड़कड़डूमा कोर्ट के जज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। वे अदालत में उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई करते हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने पूरे देश को अपनी चपेट में ले लिया है। बढ़ते मामलों ने चारों तरफ कोहराम मचा दिया है। दिल्ली में रोजाना रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान कड़कड़डूमा कोर्ट के जज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। वे अदालत में उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले की सुनवाई करते हैं। 
 


साकेत कोर्ट के जज की कोरोना से मौत
दिल्ली में कोरोना की गति पर अब किसी तरह की बंदिशें काम नहीं कर रही हैं। तमाम बंदिशों और सावधानियों के बावजूद हर रोज इस महामारी से ऐसे नुकसान हो रहे हैं, जिनकी भरपाई संभव नहीं है। सोमवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट के जज कोवाई वेणुगोपाल की कोरोना से मौत हो गई। वो तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश सहित चार जज संक्रमित
बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार से इस साल के दाखिल केवल अहम मामलों पर ही सुनवाई होगी। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित चार जजों के संक्रमित होने के बाद यह निर्णय लिया गया है। हाईकोर्ट ने निर्णय लिया है कि 2021 में दाखिल आवश्यक मामलों पर ही सोमवार से सुनवाई होगी। लंबित या गैर जरूरी मामलों पर फिलहाल सुनवाई नहीं होगी।

मामलों की सुनवाई विडियो काफ्रेंसिंग के जरिये की जा रही
अगर लंबित किसी मामलों में कोई मामला है, जिसकी तत्काल सुनवाई जरूरी है तो संबंधित पक्ष, अदालत से तत्काल सुनवाई का आग्रह कर सकता है। कोर्ट की ओर से यह जानकारी रजिस्टार जनरल ने सर्कुलर जारी कर दी है। आठ अप्रैल से सभी मामलों की सुनवाई विडियो काफ्रेंसिंग के जरिये की जा रही है। 23 अप्रैल तक इसी तरह से सुनवाई का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल सूचीबद्ध सभी मामलों पर सुनवाई बाद में होगी, जिनकी तारीख हालात को देखते हुए तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें