फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कनिका पांडेय ने हिंदुस्तानी गायन से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इंडिया हैबिटेट सेंटर के थिएटर में बृहस्पतिवार शाम हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के सुरों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। इन हार्मनी विद पर्पज कार्यक्रम में गायिका कनिका पांडेय ने अपनी शास्त्रीय गायन प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों को सुरों की गहराई और भारतीय संगीत परंपरा की मिठास से जोड़ा।
विज्ञापन

कनिका पांडेय के गायन के साथ विनय मिश्रा ने हारमोनियम और अभिषेक मिश्रा ने तबले पर संगत की। गायन और वाद्य संगत के तालमेल से प्रस्तुति में सुर, लय और भाव का सुंदर समन्वय देखने को मिला। सुरों की उठान, लयबद्ध संगत और शास्त्रीय संगीत की परंपरागत शैली ने वातावरण में एकाग्रता और सौंदर्य का भाव पैदा किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें