फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू: स्टेडियम, लाइब्रेरी, योग क्लास तत्काल प्रभाव से बंद, नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

Sun, 18 Apr 2021 02:52 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जेएनयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को तत्काल प्रभाव से जेएनयू स्टेडियम, लाइब्रेरी, योग क्लास और गेस्ट हाउस को बंद कर दिया। इसके अलावा कैंटीन और ढाबा में बैठकर खाने की व्यवस्था भी बंद कर दी। छात्र या जेएनयू कर्मी खाना पैक करवाकर ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन


कैंपस में मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। यदि कोई छात्र, शिक्षक या कर्मी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर कार्रवाई और जुर्माना होगा। खास बात यह है कि यदि कैंपस में बनी दुकानों और कैंटीनों के कर्मचारी मास्क न पहनते और अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए गए तो उनकी दुकान या कैंटीन दो दिन के लिए बंद कर दी जाएगी। 

रजिस्ट्रार प्रो. अनिबार्न चक्रवर्ती की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है कि 65 वर्ष की आयु से अधिक के लोग, गर्भवती महिला, गंभीर बीमारी से पीड़ित और 10 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे घरों में रहें। इनके कैंपस में घूमने पर रोक लगा दी गई है। घर से बाहर और हॉस्टल कमरे से बाहर आने से पहले मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। 
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो वे फोटो खींचकर विश्वविद्यालय प्रशासन को उपलब्ध करवाएं। उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई होगी। 

इसके अलावा छात्रों के एक हॉस्टल से दूसरे हॉस्टल में जाने पर रोक लगा दी गई है। कैंपस के आवासीय परिसर में रहने वाले शिक्षकों और कर्मियों को हिदायत दी गई है कि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दें। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहने वालों को भी सभी प्रकार की जानकारी देनी अनिवार्य रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें