फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू एक बार फिर विवादों में, छात्रों के दो गुटों में मारपीट

Fri, 04 Sep 2020 04:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जख्मी छात्र... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर विवादों में आ गया है। कैंपस स्थित माही हॉस्टल में रहने वाले वामपंथी छात्र ने एबीवीपी समर्थक छात्रों पर हॉस्टल में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसे लोहे के कड़े से पीटा गया। वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मारपीट करने, रास्ता रोकने और हमलावरों के एक से ज्यादा होने आदि धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेएनयू के माही हॉस्टल में रहने वाले छात्र विवेक पांडेय ने आरोप लगाया है कि बुधवार रात करीब डेढ़ बजे वह अपने हॉस्टल के कमरे में था। तभी दक्षिणपंथी समूह के दो बार में 16 छात्र वहां आए। उसे कमरे से बाहर बुलाया और उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने गाली देते हुए उससे मारपीट शुरू कर दी। एक छात्र ने अपने लोह के कड़े से उस पर वार किए।

छात्र ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह आरोपियों में से नर्मदा हॉस्टल में रहने वाले कार्तिक, आर्यन, विवेक कुमार और शुभम सिंह व माही मांडवी में रहने वाले पुष्पराज को जानता है। पीड़ित ने ये भी आरोप है कि हमलावर नशे में धुत थे। विवेक पांडेय के चेहरे, हाथ व कमर में चोटें आई हैं। पीड़ित छात्र विवेक पांडेय ने सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि इन छात्रों ने पांच जनवरी को हॉस्टल में घुसकर अन्य छात्रों को पीटा था। जनवरी में हुई मारपीट को लेकर दोनों गुटों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। वामपंथी छात्रों ने संसद भवन तक मार्च निकाला था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र ने रात को 100 नंबर पर कॉल की थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने बयान नहीं दिया। उसने बृहस्पतिवार सुबह बयान दिया जिसके आधार पर मामला दर्ज हुआ।

क्या कहती है एबीवीपी
एबीवीपी ने इस पूरे मामले में अपना बयान जारी कर कहा है कि जिस झड़प की बात हॉस्टल में की जा रही है हम उसके बारे में कुछ नहीं जानते। जेएनयू के एबीवीपी के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा कि वामपंथी संगठन हम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। अगर ऐसा कुछ हुआ है तो विश्वविद्यालय प्रशासन को जांच करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें