फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रगति मैदान में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2025 में मंगलवार को झारखंड दिवस का आयोजन किया जाएगा। झारखंड पवेलियन (हॉल नंबर 3) में राज्य की जीवंत संस्कृति, लोक-संगीत, पारंपरिक कला, उद्योग और पर्यटन की संभावनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। झारखंड दिवस उत्सव का आयोजन शाम 5 बजे से एम्फीथिएटर-1, प्रगति मैदान में किया जाएगा। जहां दर्शक लोक-नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राज्य की विशिष्ट पहचान से रूबरू होंगे। मेले में झारखंड के हस्तशिल्प, वन उत्पाद आदिवासी कलाएं और निवेश के अवसर भी विशेष आकर्षण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें