फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के करोड़ों के जेवरात बैंक लॉकर से गायब, जांच आर्थिक अपराध शाखा को

Sun, 17 Nov 2019 01:39 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
locker
विज्ञापन

चितरंजन पार्क के काली बाड़ी मंदिर के करोड़ों के जेवरात और हिसाब-किताब का रजिस्टर बैंक के लॉकर से गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर सोसायटी के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत आर्थिक अपराध शाखा को दी है।

विज्ञापन


इस मामले में सोसायटी के छह पूर्व पदाधिकारियों पर जेवरात गायब करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छानबीन के बाद शुक्रवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

मंदिर सोसायटी के पदाधिकारियों के मुताबिक करीब 10 साल से अधिक समय से इकट्ठा किए जा रहे मंदिर के चढ़ावे को एक बैंक के लॉकर में रखा जाता था। पदाधिकारियों ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने पांच से छह किलो सोना और करीब 50 किलोग्राम चांदी उड़ा ली है।
विज्ञापन


पुलिस सोसायटी के पूर्व पदाधिकारियों से पूछताछ की तैयारी कर रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का खुलासा कुछ दिन पूर्व हुआ।

काली मंदिर सोसायटी के पदाधिकारी अस्तिव भौमिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिनों उनके हाथ 2013 का एक फर्जी वैल्यूएशन सर्टिफिकेट (आंकलन पत्र) लगा। सर्टिफिकेट पर उस ज्वेलर के हस्ताक्षर थे जो मंदिर के दान में आए गहनों को गोल्ड बार में तब्दील करता था।

पदाधिकारियों ने जब उस ज्वेलर को बुलाकर सर्टिफिकेट के बारे में पूछताछ की तो उसने इस सर्टिफिकेट के जारी करने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि उसके पास मंदिर के कुछ लोग डेढ़ किलो सोना लेकर आए थे। उसका तोल कराकर सचिव व अन्य लोग वापस चले गए थे।

इधर जांच की गई तो पता चला कि गायब हुआ सोना पांच या छह किलो से अधिक है। इसके अलावा पचास किलो चांदी के अलावा कुछ कीमती पत्थर व हिसाब किताब का रजिस्टर भी गायब है। मंदिर सोसायटी चढ़ावे में आए सोने-चांदी को पिघलाकर उसे बिस्कुट या ईंटों में बदलकर बैंक के लॉकर में रख देते थे।

गड़बड़ी का पता चलने पर अस्तिव ने मामले की सूचना आर्थिक अपराध शाखा को दी। छानबीन के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें