फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चेतावनी के बाद जनपथ बाजार को फिर से दिया खोल, कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर किया था बंद

Mon, 12 Jul 2021 02:17 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

नई दिल्ली जिला प्रशासन ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर जनपथ बाजार अगले आदेश तक बंद कर दिया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर सोमवार सुबह नई दिल्ली जिले के जनपथ बाजार को बंद करा दिया गया था, लेकिन कुछ देर बाद ही दुकानदारों को चेतावनी देकर बाजार को फिर से खोल दिया गया। मार्केट एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से निवेदन किया था कि बाजार बंद होने के कई लोगों का रोजगार प्रभावित हो सकता है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से कहा कि वह मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली जिला प्रशासन ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर जनपथ बाजार अगले आदेश तक बंद कर दिया था। जिला प्रशासन ने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद और कनॉट प्लेस के थाना प्रभारी को भी निर्देश दिया गया था है कि वे आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करवाएं और अनुपालन रिपोर्ट भी भेंजे। हालांकि, बाद में यह आदेश वापस ले लिया गया।

बाजार के फिर से खुलने के बाद वहां लोग कोविड के नियमों का पालन करते नजर आए। सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बाजार में निर्धारित संख्या के हिसाब से ही ग्राहकों को प्रवेश दिया जा रहा था। सिविल डिफेंस के कई वालंटियर लोगों पर नजर रख रहे थे, जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे उनका मौके पर ही चालान किया जा रहा था। 
विज्ञापन


प्रशासन की एक टीम भी तैनात थी जो सभी गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर इससे पहले कई बड़े बाजारों को बंद किया जा चुका है। इनमें लक्ष्मी नगर बाजार, सदर बाजार गफ्फार मार्केट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें