फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सीयूईटी स्कोर से यूजी में दाखिला देने के लिए जामिया और जेएनयू जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सीयूईटी यूजी 2026 का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद जामिया मिल्लिया इस्लामिया और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की तैयारियां तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन दाखिला कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस महीने के आखिर तक दाखिला कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जामिया मिल्लिया इस्लामिया के एक अधिकारी ने बताया कि उनके विश्वविद्यालय में 25 पाठ्यक्रम में सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला देने का प्रावधान है। इसमें 23 यूजी और बाकी पीजी पाठ्यक्रम शामिल हैं। छात्र यूजी स्तर के बीए लैंग्वेज कोर्स, बीए (ऑनर्स) हिंदी से लेकर बीएससी (ऑनर्स) एप्लाइड मैथमेटिक्स जैसे पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकेंगे। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सीयूईटी स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी। फिर दाखिले के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

वहीं जेएनयू में सीयूईटी स्कोर के आधार पर बीए (ऑनर्स) फॉरेन लैंग्वेज, बीएसी आयुर्वेद बायोलॉजी सहित दूसरे पाठ्यक्रम में उम्मीदवारों को दाखिला मिलेगा। जेएनयू में दाखिले के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम में 400 से अधिक सीटें हैं जिसके लिए जल्द दाखिला पंजीकरण कार्यक्रम जारी किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें