फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी से डॉक्टर कर रहा था जबरदस्ती, विरोध पर 2 साल की बेटी संग करने लगा गंदी हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर की वारदात, पत्नी ने विराेध किया ताे गंडासा लेकर दौड़ाया
विज्ञापन

-किसी तरह बेटी को लेकर घर से भागी पत्नी, मायके पहुंचकर दी पति के खिलाफ शिकायत, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक डॉक्टर अपने घर पहुंचा और पत्नी के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। पत्नी ने मना किया तो आरोपी गालियां देने लगा। इसके बाद आरोपी अपनी दो साल की मासूम बेटी के पास पहुंचा और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। महिला ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो आरोपी घर में रखा गंडासा ले आया।
विज्ञापन

उसने गंडासा लेकर पत्नी को दौड़ाया। इस बीच महिला अपनी बेटी को घर से लेकर निकल गई। वह सीधे अपने मायके पहुंची। डर की वजह से उसने उस दिन शिकायत नहीं दी। अगले दिन किसी तरह उसने पीसीआर कॉल की। बाद में अपना बयान दिया। पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक 29 साल की महिला अपने पति के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहती है। इसका पति पूर्वी दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में था। इनके यहां दो साल की एक बेटी है। परिजनों से बातचीत के बाद 12 जून को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें