प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आपका साहस, बलिदान और वीरता हर भारतीय को मजबूती देते हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
13 April Jallianwala Bagh Hatyakand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर शहीदों को मैं श्रद्धांजलि दी, कहा कि आपका साहस, बलिदान और वीरता हर भारतीय को मजबूती देते हैं।
विज्ञापन
देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। वर्ष 1919 में आज ही के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों लोगों पर अंग्रेजी हुकूमत ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। इतिहास के पन्नों में यह घटना जलियांवाला बाग नरसंहार के रूप में दर्ज है।