फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लक्ष्मी नगर से आईटीओ पहुंचने में लगे दो घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास मार्ग पर लंबा जाम लगा, वाहन रेंगते नजर आए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बारिश को लेकर रविवार को जहां दिल्लीवासियों को सड़क पर हुए जलजमाव पर दिक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं सोमवार सुबह एक बार फिर पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोगों को लक्ष्मी नगर से आईटीओ पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। लक्ष्मी नगर से आईटीओ (पांच किलोमीटर) पहुंचने में दो घंटे का समय लगा। विकास मार्ग पर लंबा जाम लग गया और वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

जलजमाव के विरोध में भाजपा ने सोमवार सुबह आईटीओ के पास दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से आईटीओ पर मिंटो रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया, जिससे वाहनों का दबाव अन्य सड़कों पर हो गया। इससे आईटीओ से लेकर पूरे विकास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सुबह का वक्त होने पर लोग कार्यालय आ रहे थे। काफी संख्या में सार्वजनिक वाहनों के साथ-साथ लोग निजी वाहनों से आ रहे थे। वाहनों की संख्या ज्यादा होने से जाम की स्थिति बन गई। हालांकि आईटीओ पर काफी संख्या में यातायात कर्मियों को तैनात किया गया था, जो हालात को नियंत्रित करने का प्रयास करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें