फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISI के मंसूबों पर फिरा पानी : 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाने का था टॉरगेट, नेपाल से लाते थे हथियारों की खेप

Tue, 07 Apr 2026 05:10 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में मौजूद इस आतंकी मॉड्यूल के गुर्गों को दिल्ली समेत देश में एक ही जगह पर 100 या उससे ज्यादा राउंड गोलियां चलाने के आदेश दिए गए थे, ताकि बड़े पैमाने पर दशहत फैले।
विज्ञापन
गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में मौजूद इस आतंकी मॉड्यूल के गुर्गों को दिल्ली समेत देश में एक ही जगह पर 100 या उससे ज्यादा राउंड गोलियां चलाने के आदेश दिए गए थे, ताकि बड़े पैमाने पर दशहत फैले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक भारत में अत्याधुनिक अवैध हथियार भिजवाने वाला शाहबाज अंसारी बांग्लादेश में बैठा है। उसका पिता भी अवैध हथियारों की तस्करी करता था। शाहबाज के मॉड्यूल के जरिये आईएसआई का मकसद भारत में दहशत फैलाना था। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये आतंकी मॉड्यूल धार्मिक सभाओं, त्योहारों और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में अंधाधुंध फायरिंग का टारगेट मिला था। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाहबाज का भाई दुबई में आईएसआई अधिकारियों से मिला था। भाई के जरिये अंसारी का आईएसआई अधिकारियों से संपर्क हुआ। पाकिस्तान में बैठे कई आकाओं के कहने पर अंसारी भारत में अवैध हथियार भिजवा रहा है। 

पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी इमरान और कामरान आरोपी शाहबाज अंसारी के इशारे पर चलाए जा रहे अवैध हथियार सप्लाई मॉड्यूल के सक्रिय सदस्य थे। शाहबाज़ के निर्देशों के अनुसार दोनों आरोपी अवैध हथियारों की खेप लेने के लिए नेपाल जाते थे, जिन्हें गुपचुप तरीके से सीमा पार के रास्तों से भेजा जाता था। पुलिस से बचने के लिए हथियारों को अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर लाया जाता था। खेप मिलने के बाद दोनों अवैध हथियारों को अनाधिकृत रास्तों और सुरक्षित ट्रांज़िट पॉइंट्स के जरिये भारत में तस्करी करके लाते थे। 
विज्ञापन


दूध के धंधे की आड़ में हथियार का कारोबार : 
सिकंदराबाद यूपी में पैदा हुआ इमरान अपने भाई के साथ मिलकर सिकंदराबाद, यूपी में एक दूध की डेयरी चलाता था। हथियारों का कुख्यात तस्कर शाहबाज अंसारी उसका जीजा है। वह नेपाल से अवैध हथियारों और गोला-बारूद की खेप मंगाता था और उन्हें दिल्ली/एनसीआर और यूपी में सप्लाई करता था। 

दिल्ली में पैदा हुआ कामरान बुलंदशहर, यूपी में चूड़ियों की एक दुकान में काम करता था। शाहबाज अंसारी उसका चचेरा भाई है। वह नेपाल से अवैध हथियारों की खेप मंगाता था और शाहबाज अंसारी के निर्देशों के अनुसार उन्हें भारत लाता था। 

एक कड़ी के तौर पर काम कर रहा था
जांच में पता लगा है कि फरार आरोपी शाहबाज अंसारी, विदेश स्थित आकाओं और पाकिस्तान-नेपाल-भारत में जमीनी स्तर पर काम करने वाले गुर्गों के बीच एक मुख्य कड़ी  के रूप में काम कर रहा था। पाकिस्तान से हथियारों की खरीद, उन्हें थाईलैंड के रास्ते नेपाल भेजना, और अंततः भारत में उनकी तस्करी करना, यह सब आईएसआई के इशारे पर एक सुनियोजित तरीके से किया जाता था। हथियार पाक से पहले थाईलैंड फिर नेपाल होकर भारत आते थे। ऑपरेटिव इमरान और कामरान ने शहबाज़ अंसारी के निर्देश पर लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट से जुड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें