फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनी ट्रैप: भारतीय सिम का इस्तेमाल कर रही थी आईएसआई एजेंट, एप के जरिए सार्जेंट को करती थी फोन

Sat, 14 May 2022 05:19 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला एजेंट सार्जेंट को सिर्फ इंटरनेट कॉलिंग करती थी। महिला ने फेसबुक से सार्जेंट का नंबर लेकर व्हाट्सएप पर हेलो भेजा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट को गोपनीय सूचनाएं देने के आरोप में भारतीय वायुसेना के गिरफ्तार सार्जेंट (हवलदार) देवेंद्र कुमार शर्मा (32) मामले में नया खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


जांच में पता चला है कि आईएसआई की एजेंट भारतीय सिम का इस्तेमाल कर रही थी। महिला सार्जेंट से  व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर बात करती थी। इससे सार्जेंट के मोबाइल पर महिला का दूसरा नंबर शो होता था।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की जांच में ये बात भी सामने आई है कि वह सार्जेंट से बात करने के लिए अलग-अलग नंबरों को इस्तेमाल कर रही थी। दिल्ली पुलिस ने सार्जेंट के मोबाइल और लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला एजेंट सार्जेंट को सिर्फ इंटरनेट कॉलिंग करती थी। महिला ने फेसबुक से सार्जेंट का नंबर लेकर व्हाट्सएप पर हेलो भेजा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरू में सार्जेंट ने मैसेज पर कोई ध्यान नहीं दिया। उसने तकरीबन सात-आठ दिन तक महिला के मैसेज पर ध्यान नहीं दिया। करीब आठ दिन बाद उसने महिला के व्हाट्सएप मैसेज का जवाब दिया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई, जल्द ही दोनों दोस्त बन गए। युवती ने अश्लील बातें की तो देवेंद्र ने भी उसकी तरह से जवाब दिया।

बाद में इन्हीं अश्लील मैसेज से महिला देवेंद्र को ब्लैकमेल करने लगी। अपराध शाखा की जांच में यह बात सामने आई है कि सार्जेंट की पत्नी के खाते में करीब दो लाख रुपये भेजे गए थे। पत्नी के खाते में यूपीआई के अलावा आरटीजीएस से भी कई बार पैसे ट्रांसफर किए गए थे। एक बार में चार से पांच हजार रुपये भेजे जाने की बात सामने आई है। सार्जेंट की पत्नी के एक ही खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते थे।

अपराध शाखा ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट को जासूसी करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के सार्जेंट देवेंद्र कुमार शर्मा को धौलाकुआं स्थित सुब्रतो पार्क से गिरफ्तार किया था। आरोपी करीब 8 महीने से आईएसआई को गोपनीय सूचनाएं लीक कर रहा था। सार्जेंट को हनी ट्रैप में फंसाकर गोपनीय सूचनाएं हासिल की जा रही थीं। आरोपी देवेंद्र कुमार शर्मा दिल्ली स्थित सुब्रतो पार्क में भारतीय वायुसेना के रिकॉर्ड कार्यालय में प्रशासनिक सहायक (जीडी) के पर कार्यरत था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें