फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: आईपीयू मेडिकल-नर्सिंग स्ट्रे राउंड पंजीकरण तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अब 17 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में एमबीबीएस एवं बीएससी ऑनर्स नर्सिंग में दाखिले के लिए स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग के लिए अब तक पंजीकरण नहीं कर सके छात्रों के लिए राहत की खबर है। अब ऐसे छात्र स्ट्रे राउंड की काउंसलिंग के लिए 17 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आईपीयू ने काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की तिथि को बढ़ा दिया है। अब तक 13 नवंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता था।

इन प्रोग्राम में दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों ने पचीस सौ रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा कर पंजीकरण कर रखा है वे इन प्रोग्राम के लिए भरे हुए फॉर्म में रीजन, श्रेणी, रैंक इत्यादि से संबंधित संशोधन भी 17 नवंबर तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीट यूजी का रैंक कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र भी भरे हुए फॉर्म के साथ 17 नवंबर तक अपलोड किए जा सकते हैं। इसी तिथि तक इन दोनों प्रोग्राम के लिए विकल्प चयन भी किया जा सकता है। इन दोनों प्रोग्राम में दाखिले के लिए आयोजित की गई इस स्ट्रे राउंड ऑनलाइन काउंसलिंग का परिणाम 17 नवंबर या उसके बाद घोषित कर दिया जाएगा। इन दोनों प्रोग्राम की काउंसलिंग का परिणाम घोषित होने के बाद का शेड्यूल यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस प्रोग्राम के दाखिले, काउंसलिंग के लिए पंजीकरण के संबंध में अधिक जानकारी यूनिवर्सिटी की दोनों वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें