फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: सस्ता हेलमेट पहनने पर भी एक हजार रुपये का चालान

Tue, 10 Sep 2019 02:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हेलमेट - फोटो : Social Media (File Photo)
विज्ञापन

यदि आपके पास सस्ता हेलमेट है तो आज ही बदल दीजिए। क्योंकि, बगैर आईएसआई होलमार्क लगे हेलमेट लगाने पर पुलिस उतना ही जुर्माना लगाएगी, जितना कि बिना हेलमेट लगाने पर लगता है। नई दिल्ली क्षेत्र में इस तरह के चालान किए रहे हैं। एक सितंबर से संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद जहां यातायात के नियम तोड़ने वालों से भारी भरकम जुर्माना वसूला जा रहा है।

विज्ञापन





वहीं, दिल्ली में जगह-जगह सड़क किनारे बिक रहे हेलमेट की बिक्री भी बढ़ी है। टोपीनुमा हेलमेट करीब 100 से 200 रुपये के बीच मिल रहा है। ज्यादातर लोग इसे ही तरजीह दे रहे हैं, जबकि ट्रैफिक पुलिस की मानें तो टोपीनुमा हेलमेट वाहन सवारों की पूरी सुरक्षा नहीं करता। इस पर आईएसआई का होलमार्क भी नहीं लगा होता। कई लोग ऐसे भी मिले हैं, जिनके हेलमेट के पीछे नकली होलमार्क तक लगा हुआ है। पुलिस ना सिर्फ इनका एक हजार रुपये का चालान कर रही है, बल्कि भविष्य में मजबूत हेलमेट रखने की हिदायत भी दे रही है। 

मथुरा रोड पर सड़क किनारे हेलमेट बेचने वाले महेश यादव बताते हैं कि वे बिहार के निवासी हैं और कई साल से हेलमेट बेच रहे हैं। कुछ दिनों में उनके यहां काफी बिक्री हुई है। दिनभर में पहले एक या दो हेलमेट बिकते थे, लेकिन अब चार से पांच हेलमेट प्रतिदिन बिकते हैं। लोग सस्ते हेलमेट को ज्यादा तरजीह देते हैं।
विज्ञापन


करोल बाग स्थित व्यापारी विश्वजीत सिंह का कहना है कि ज्यादातर लोग दो तरह का हेलमेट रखते हैं। एक जिसकी गुणवत्ता काफी बेहतर होती है और दूसरा हेलमेट टोपीनुमा या सामान्य कमजोर सा, जिसका इस्तेमाल दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाला करता है, जबकि दोनों ही वाहन सवार को बेहतर और मजबूत हेलमेट पहनना चाहिए। उनके यहां भी 300 रुपये तक के हेलमेट की मांग ज्यादा रहती है। आईएसआई होलमार्क वाला मजबूत हेलमेट की कीमत 400 रुपये से शुरूआत होती है।

महिलाएं भी पहनें मजबूत हेलमेट

स्कूटी या बाइक सवार महिलाएं अक्सर कमजोर और छोटे हेलमेट पहने दिखाई देती हैं। पुलिस का मानना है कि इन हेलमेट से उनके पूरे सिर को कवर नहीं किया जा सकता। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अजय चौधरी का कहना है कि हेलमेट पहनने के पीछे उद्देश्य सड़क दुर्घटना होने पर सिर का बचाव करने से है। महिला हो या पुरुष, मजबूत हेलमेट लगाना चाहिए। कई बार सड़क दुर्घटना में सिर में क्लॉट तक आ जाता है, जिसकी वजह से ब्रेन हेमरेज आदि होने का खतरा रहता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें