फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान सागर हत्याकांड : बठिंडा, सोनीपत और बहादुरगढ़ में सुशील के दोस्तों से पूछताछ

Sun, 23 May 2021 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 

सार

  • शुशील के छह परिचित पहलवानों से पुलिस ने की पूछतछ
  • पहलवानों पर अपना सिमकार्ड देकर मदद करने का आरोप 
  • फरार ओलंपियन को पंजाब के बठिंडा समेत अन्य जगहों पर तलाश जारी
विज्ञापन
सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद से फरार ओलंपियन पहलवान सुशील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर संभव कोशिश में जुटी है। एक तरह पंजाब में सुशील की मौजूदगी के बाद पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। वहीं एक टीम सुशील के खास पहलवान दोस्तों से पूछताछ की है। यह सभी पहलवान बठिंडा, सोनीपत और बहादुरगढ़ के हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इन पहलवानों के दस्तावेज पर जारी सिमकार्ड के आधार पर ही सुशील का आखिरी लोकेशन पंजाब के भठिंडा में आया था। पुलिस टीम सुशील के उन सभी परिचित पहलवानों से पूछताछ करने में जुटी है। जिनसे सुशील को मदद मिलने की आशंका जताई जा रही है। 

सुशील का आखिरी लोकेशन पंजाब के भठिंडा में आया था। जहां सुशील का एक परिचित पहलवान रहता है। आशंका जताई जा रही है कि उस पहलवान की मदद से सुशील ने फोन से बातचीत की है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने पंजाब में डेरा डाल दिया। यहां तक की सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस ने सुशील को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने उसकी गिरफ्तारी की बात से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुशील की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और अब पंजाब में दबिश दे रही है। पुलिस को सबसे पहले सुशील के उत्तराखंड जाने की जानकारी मिली थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए पांच राज्यों में दबिश दे रही है। पुलिस को आशंका है कि वह अपने परिचितों के पास जाकर उसके फोन का इस्तेमाल कर लोगों से मदद मांग रहा है। पुलिस ने भी फोन कॉल डिटेल के जरिए यह पता लगा रही है कि वह किनके संपर्क में है। उसी आधार पर पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें