फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: गाजीपुर बॉर्डर पर सामान्य हुई इंटरनेट सेवा, आठ दिन तक प्रभावित हुई थी सेवा

Thu, 04 Feb 2021 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का हुजूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करीब आठ दिन तक प्रभावित रहने के बाद बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा सामान्य हो गई। इससे स्थानीय किसान नेता अपने परिवार व अन्य संगठनों से संपर्क साधने में सफल रहे। हालांकि, पहले के मुकाबले स्पीड में हल्की कमी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


दरअसल, गृह मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से 31 जनवरी तक इंटरनेट सेवा प्रभावित करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद इसे दो फरवरी तक बढ़ाया गया था, लेकिन इसके बाद कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है जिसके बाद बॉर्डर पर इंटरनेट सेवा सामान्य हो गई है।

गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोनलकारी बलराज मान ने कहा कि मंगलवार तक इंटरनेट न चलने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बुधवार से इंटरनेट ठीक चल रहा है। वहीं, परिवार से भी वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क हो सका है।
विज्ञापन


किसानों ने लगाया अपना वाई-फाई, जल आपूर्ति के लिये की सबमर्सिबल पंप की बोरिंग 
वहीं, टीकरी बॉर्डर पर इंटरनेट सुविधा शुरू करने के लिये किसानों ने अपना वाई-फाई लगा लिया है। बुधवार को सुबह संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने मंच पर बीएसएनएल का वाई-फाई सिस्टम लगाया है। जिसकी मदद से यहां पर दिनभर की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा सकेगा। पानी की आपूर्ति के लिए यहां पर किसानों ने एक सबमर्सिबल पंप भी लगा लिया है।
 
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर हुई हिंसा के बाद से किसान आंदोलन स्थलों पर इंटरनेट सेवा बंद थी। इंटरनेट सेवा बंद होने कारण किसानों और किसानों के समर्थन में यहां पहुंचने वाले लोगों को बड़ी परेशानी हो रही थी। नेटवर्क कमजोर होने से फोन पर सामान्य बातचीत भी नहीं हो पा रही थी।

लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने मंच पर एक वाई-फाई सिस्टम लगवाया। किसानों के मुताबिक केवल एक वाई-फाई से सभी किसानों को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराना संभव नहीं है। लेकिन वाई-फाई लग जाने से यहां की गतिविधियों को एक से दूसरे धरना स्थलों तक साझा किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें