फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: बावरिया गिरोह का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ-शामली, उत्तर प्रदेश के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

बावरिया गिरोह का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार
- आरोपी के खिलाफ 57 से अधिक मामले हैं दर्ज, भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम किया था घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने अंतरराज्यीय स्तर के बावरिया गिरोह के वांछित अपराधी श्याम सुंदर उर्फ ओलंगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर मध्यप्रदेश की भोपाल पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। वह उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े झपटमारी के दो मामलों में भगोड़ा घोषित था और चार मामलों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। वह हरियाणा में एनडीपीएस अधिनियम सहित दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 57 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार साइबर सेल एसीपी अनिल कुमार व इंस्पेक्टर मंजीत कुमार की टीम ने अलीपुर थाना क्षेत्र में 7 मई को घेराबंदी कर जिला शामली के थाना झिझाना स्थित गांव अहमदगढ़ निवासी श्याम सुंदर (36) को गिरफ्तार किया है। वह केएच नंबर 2, गली नंबर 2, प्रताप नगर, मंडोली, उत्तर पूर्वी दिल्ली में रह रहा था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि श्याम सुंदर चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर साथियों की मदद से स्नैचिंग और डकैती करने के लिए करता था। उसका नेटवर्क कई अधिकार क्षेत्रों में संचालित होता था, जिससे पता लगाना और गिरफ्तारी बेहद मुश्किल हो जाती थी। वह लो प्रोफाइल रहता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदलता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें