फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 579.55 ग्राम हेरोइन, एक कार और एक स्कूटी बरामद की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। पश्चिम जिला की मादक द्रव्य विरोधी दस्ते ने अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कौशिका उर्फ किट्टू, रोजा, माखन सिंह, मनीष सिंह और सुमित शामिल हैं।
विज्ञापन

अधिकारी के अनुसार, रोजा और सुमित पति-पत्नी हैं। गिरोह में बिचौलियों की भी भूमिका थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 579.55 ग्राम हेरोइन, एक कार और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के बारे में और जानकारी जुटा रही है। जिला पुलिस उपायुक्त डीएस भास्कर ने बताया कि 30 अक्तूबर को राजौरी गार्डन इलाके में हेरोइन तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने दो महिलाओं कौशिका उर्फ किट्टू और रोजा को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से 439.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में महिलाओं ने अपने साथ जुड़े अन्य लोगों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने माखन सिंह और मनीष सिंह को पकड़ा। जांच में सामने आया कि माखन सिंह ग्राहकों को तैयार करने का काम करता था, जबकि मनीष तस्करी के अंतिम चरण को संभालता था। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने सुमित को भी गिरफ्तार किया, जो आरके पुरम से पूरे नेटवर्क को चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें