फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी जेल में कैदी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी जेल में कैदी पर सर्जिकल ब्लेड से हमला
विज्ञापन

नई दिल्ली। रोहिणी जेल में हत्या व लूट की वारदात में सजा काट रहे बदमाश पर तीन कैदियों ने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कैदी के बयान पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, घायल कैदी की पहचान दिलीप के रूप में हुई है। 2017 में वह अशोक विहार के कारोबारी संजीव को घर के सामने गोली मारकर साथियों के साथ बैग लूटकर फरार हो गया था। फिलहाल इस मामले में वह सजा काट रहा है। दिलीप ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम वह वार्ड नंबर 2 के मैदान के पास टहल रहा था। इस दौरान आमिर ने उसकी गर्दन पर हाथ से फंदा लगा दिया और उसके सहयोगियों हरि सिंह और कपिल ने गाल पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर अन्य कैदी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी जेल अधिकारियों को दी। इसके बाद घायल कैदी को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी कैदियों के पास से सर्जिकल ब्लेड जब्त कर लिए हैं। सवाल यह भी उठता है कि कैदियों तक सर्जिकल ब्लेड कैसे पहुंचे या किसी ने उन तक पहुंचाए हैं? मामले की जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें