फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हैवानियत: महिला के यौन शोषण मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार, नौ महिलाओं पर आरोप

Fri, 28 Jan 2022 12:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पीड़ित महिला और आरोपी परिवार के 16 वर्षीय लड़के के बीच दोस्ती थी। लड़की के परिजनों ने उसकी शादी सीमापुरी के एक युवक से कर दी। पिछले साल नवंबर में लड़की ने नाबालिग लड़के से मिलने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में लड़के ने 12 नवंबर को विवेक विहार में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार में कस्तूरबा नगर में निजी रंजिश में एक 20 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों द्वारा पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गलियों में घुमाने के मामले में 11 नामजदों में से नौ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 11 आरोपियों में से नौ महिलाएं हैं। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने कहा कि सात महिलाओं और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। दबंगों ने महिला को कड़कड़डूमा स्थित घर से अगवा कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

विज्ञापन

दरअसल पीड़ित महिला और आरोपी परिवार के 16 वर्षीय लड़के के बीच दोस्ती थी। लड़के का परिवार इसका विरोध करता था। बाद में लड़की के परिजनों ने उसकी शादी सीमापुरी के एक युवक से कर दी। पिछले साल नवंबर में लड़की ने नाबालिग लड़के से मिलने से मना कर दिया। इसके बाद गुस्से में लड़के ने 12 नवंबर को विवेक विहार में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लड़के के परिजन उसे बेटे की मौत का दोषी मानने लगे। शादी के बाद महिला अपने ससुराल सीमापुरी में रहती थी, लेकिन लड़के की मौत के बाद जब उसके परिवार ने लड़की की तलाश शुरू की तो वह छिपकर कड़कड़डूमा में रहने लगी।

मौके पर पहुंची पुलिस से बदसलूकी

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि वारदात की सूचना के बाद पहुंची पुलिस से भी आरोपियों ने बदसलूकी की। किसी तरह महिला को भीड़ से छुड़ाकर थाने लाया गया। उसका मेडिकल कराने के बाद विवेक विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि बुधवार सुबह 10.45 बजे महिला की छोटी बहन घर से कुछ सामान लेकर बहन के घर के लिए निकली। लड़के के घरवालों ने उसका पीछा किया। इसके बाद वह कड़कड़डूमा में पीड़िता के घर पहुंच गए। वहां कई महिलाओं व अन्य लोगों ने पीड़िता को अगवा कर ऑटो में बिठा लिया। रास्ते में उसे पीटा। इसके बाद उसे कस्तूरबा नगर के एक मकान में लाकर दो नाबालिगों व एक अन्य लड़के के हवाले कर दिया।

आरोपियों पर अवैध शराब बेचने के दर्ज हैं केस

आरोपी परिवार दबंग है। इनके खिलाफ शराब और मादक पदार्थ बेचने के कई मामले दर्ज हैं। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। वीडियो में पीड़िता को पीटने पर भीड़ में ही मौजूद लोग और तेज चिल्लाकर हूटिंग करते दिख रहे हैं। सभी लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने महिला की मदद नहीं की।

लुटती रही महिला की आबरू, तमाशबीन बने रहे लोग

गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी में अलर्ट था। इसी दौरान दबंगों ने कड़कड़डूमा के मकान में घुसकर महिला को अगवा कर लिया। विवेक विहार के कस्तूरबा नगर लाकर आरोपी महिलाओं व इनके घर के पुरुष व नाबालिग खुलेआम पीड़ित महिला की आबरू लूटते रहे। पीड़िता मदद की गुहार लगाती रही। घटना स्थल पर तमाशबीन भी जुट गए। चाहकर भी पीड़ित महिला का परिवार कुछ नहीं कर सका। पीड़िता को पीटने पर भीड़ में ही मौजूद लोग और तेज चिल्लाकर हूटिंग करते दिखे।

स्थानीय लोगों का कहना था कि आरोपी परिवार दबंग है। इनके खिलाफ शराब और मादक पदार्थ बेचने के कई मामले दर्ज हैं। कस्तूरबा नगर में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि आरोपी सुबह करीब 11.45 बजे पीड़िता को उठाकर ले आए। शोर-शराबा हुआ तो मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। घर में महिला से हैवानियत होती रही। वह मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन कोई भी जाकर उसे बचाने का साहस नहीं जुटा सका।

एक अन्य शख्स ने बताया कि जिस नाबालिग लड़के ने आत्महत्या कर ली थी, उसके परिवार का शराब, गांजा और दूसरे नशीले पदार्थ बेचने का काम है। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। मरने वाला लड़का परिवार में बड़ा बेटा था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन व भाई है।

ये बेहद शर्मनाक है, अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई। केंद्रीय गृहमंत्री और उपराज्यपाल से आग्रह किया है कि वह पुलिस को आदेश दें कि मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
-अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

20 साल की महिला पर बर्बर हमले को लेकर डीसीपी शाहदरा से बात की है। कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और आगे भी होंगी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इन जानवरों (पुरुषों और महिलाओं) को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी।
- गौतम गंभीर, सांसद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें