संक्रमित मिलने के बाद की गई सीलिंग...
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी में इस माह कोरोना संक्रमण के मामले 48 फीसदी कम हो गए हैं। अब रोजाना औसतन 1300 लोग संक्रमित मिल रहे हैं। साथ ही चार बार दैनिक मामलों का आंकड़ा एक हजार से नीचे आया है। अगस्त में अभी तक 23 हजार केस आए हैं, जो जून और जुलाई के मुकाबले करीब आधे हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस माह के 22 दिनों में लगभग 23 हजार लोग संक्रमित मिले हैं। जुलाई में इतने ही दिनों में 43 हजार और जून में रिकॉर्ड 44 हजार केस आए थे। लिहाजा, इस महीने 48 फीसदी केस कम हुए। इस दौरान संक्रमण दर भी 30 फीसदी से कम होकर 7 पर पहुंची और रिकवरी दर भी 90 फीसदी से ज्यादा हो गई।
अगस्त में रोजाना औसतन 1330 मामले ही आ रहे हैं, जबकि जून में 2000 हजार और जुलाई में 1900 आते थे। जून में संक्रमण दर 30 फीसदी तक पहुंची और जुलाई में 14 फीसदी तक रही। फिलहाल 7 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
जून की स्थिति
तारीख संक्रमित
01 990
04 1359
08 1007
12 1341
16 1647
20 3630
22 2909
जुलाई के हालात
तारीख संक्रमित
01 2442
04 2505
08 2033
12 1559
16 1573
20 954
22 1227
इस माह की स्थिति
तारीख संक्रमित
01 1118
04 674
08 1404
12 1113
16 652
20 1215
22 1414
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से लिए गए हैं।