फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियाबुल्स शुभ के साथ वेंचर्स ने लॉन्च किया देश का पहला ‘अनलिमिटेड ट्रेडिंग सब्सक्रिप्शन प्लान‘

Sat, 10 Aug 2019 04:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में ऑनलाइन ट्रेडिंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, इंडियाबुल्स वेंचर्स लिमिटेड (आईवीएल) ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म - इंडियाबुल्स शुभ के साथ डिस्काउंट ब्रोकिंग सेगमेंट में अपने प्रयासों को गति प्रदान की है। आईवीएल की ओर से सब्सक्रिप्शन पर आधारित ‘मासिक मूल्य -निर्धारण विकल्पों‘ के साथ देश का पहला असीमित ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा। 

विज्ञापन


शुभ ग्राहकों को उनकी ब्रोकिंग जरूरतों के अनुरूप योजनाओं के विकल्प प्रदान करता है, जिसकी शुरुआत रू 1000/- से होती है और इसमें असीमित ट्रेडिंग के साथ-साथ ‘इक्विटी पर शून्य ब्रोकरेज’, ‘एफ एंड ओ पर शून्य ब्रोकरेज’ और ‘मार्जिन फंडिंग सुविधा पर शून्य ब्याज’ सुविधाओं की पेशकश की जा रही है।

शुरुआती ऑफर के रूप में, कंपनी ने नए ग्राहकों के लिए पहले 30 दिनों की अवधि के दौरान किसी प्रकार के सब्सक्रिप्शन शुल्क के बिना निःशुल्क ट्रेडिंग की सुविधा प्रदान करने की घोषणा की है। इंडियाबुल्स शुभ प्लेटफॉर्म की मदद से, ग्राहक कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन डीमैट/ट्रेडिंग अकाउंट खोल सकते हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर इंडियाबुल्स वेंचर्स के सीईओ, श्री दिव्येश शाह ने कहा, ‘‘सब्सक्रिप्शन की इन नई योजनाओं को मौजूदा दौर के आधुनिक ट्रेडर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जिन्हें अधिक लचीलापन, सुविधाओं तथा पैसा वसूल प्रस्तावों की जरूरत होती है। शून्य ब्रोकरेज शुल्क की पेशकश करने वाली शुभ सब्सक्रिप्शन योजनाओं से इक्विटी, वायदा और विकल्प और मुद्रा खंड मार्जिन फंडिंग सुविधा पर शून्य ब्याज की पेशकश करती है, इससे भारत में ट्रेडिंग के तरीके में बदलाव आएगा।

ये योजनाएं बेहद सरल एवं पारदर्शी हैं, साथ ही हम नए उपयोगकर्ताओं को पहले 30 दिनों की अवधि के दौरान बिना किसी शुल्क के असीमित ट्रेडिंग का प्रस्ताव दे रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि, ग्राहक हर महीने सब्सक्रिप्शन योजनाओं को नवीनीकृत करने पर भारी ब्रोकरेज शुल्क की बचत कर पाएंगे। यह प्रोडक्ट नए और अनुभवी, दोनों तरह के ट्रेडर्स के लिए फायदे का सौदा है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए, श्री शाह ने कहा, ‘‘कंपनी ने मौजूदा वित्त-वर्ष के अंत तक एक लाख से अधिक नए ग्राहकों को शुभ प्लेटफॉर्म पर लाने का लक्ष्य रखा है।’’

इंडियाबुल्स वेंचर्स का परिचयः देश में ऑनलाइन ट्रेडिंग की अग्रणी कंपनी, इंडियाबुल्स वेंचर्स लिमिटेड (आईवीएल) की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी, जो सभी तरह की परिसंपत्ति श्रेणियों में सिक्योरिटीज और डेरिवेटिव ब्रोकिंग सेवाएं उपलब्ध कराता है। कंपनी सभी तरह की परिसंपत्ति श्रेणियों में इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन के माध्यम से 7.1 लाख से अधिक ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है।

वित्त-वर्ष 20 की पहली तिमाही में आईवीएल ने रू 713 करोड़ का राजस्व और रू 122 करोड़ का लाभ दर्ज किया। कंपनी सेबी की श्रेणी 1 में एक स्टॉक ब्रोकर, एक डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट, एक रिसर्च एनालिस्ट और एक मर्चेंट बैंकर के रूप में पंजीकृत है। कंपनी भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें