फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः जिम में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Sat, 10 Aug 2019 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
clash in gym - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के दुर्गापुरी चौक के पास स्थित एक जिम में किसी छोटी सी बात को लेकर दो गुटों में आपस में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ी कि देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के दौरान कुछ लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह की है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जिम में झगड़े की यह पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले इंदौर के एक जिम में वर्कआउट कर रही लड़की को एक लड़के ने जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः दिल्लीः 9 महीने बाद मोबाइल ने पकड़वाया बुजुर्ग महिला वैज्ञानिक का कातिल
विज्ञापन


जब तक लड़की को कुछ समझ आता लड़के ने उसे लात मार दी। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, लेकिन लड़का भागने में कामयाब हो गया था। यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ेंः एनएच-9 तीन दिन के लिए रहेगी बंद, संभल कर निकले यात्री, हो सकती है परेशानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें