फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Footwear Fair: फुटवियर के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत, प्रगति मैदान में चल रहा मेला

Fri, 02 Sep 2022 05:01 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

भारत आने वाले दिनों में फुटवियर के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। मौजूदा समय फुटवियर निर्माण के क्षेत्र में भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर है, लेकिन जिस गति के साथ भारत में फुटवियर उद्योग फल फूल रहा है बहुत जल्द हम चीन को पीछे छोड़ देंगे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत आने वाले दिनों में फुटवियर के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करेगा। मौजूदा समय फुटवियर निर्माण के क्षेत्र में भारत चीन के बाद दूसरे नंबर पर है, लेकिन जिस गति के साथ भारत में फुटवियर उद्योग फल फूल रहा है बहुत जल्द हम चीन को पीछे छोड़ देंगे।  यह बातें कनफेडरेशन आफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्री (सिफी) के चेयरमैन राजकुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को प्रगति मैदान में 6वें अंतर्राष्ट्रीय फुटवियर मेले का उद्घाटन के मौके पर कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में 1200 करोड जोड़ी जूते बनते हैं। इसमें से 230 करोड़ जोड़ी जूते अकेले भारत में बनते हैं। यह संख्या 2030 तक तीन गुना बढ़ जाएगी और हम करीब 600 करोड़ पेयर जूते बनाएंगे। उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे बेहतर क्वालिटी फुटवियर भारत में ही बनते हैं। पूरे विश्व में केवल पांच फीसदी जूते चमड़े के बनते हैं। बाकी 95 फीसदी फुटवियर बिना चमड़े के बने होते हैं। 

उन्होंने बताया कि इस बार प्रगति मैदान के पांच हजार स्क्वायर फुट में अंतर्राष्ट्रीय फुटवियर मेला लगा है, अगले साल यह मेला दो गुना बड़ा होगा। अंतरराष्ट्रीय फुटवियर मेले में फुटवियर निर्माण से जुड़ी औद्योगिक इकाइयां और उनके बनाए फुटवियर के सैकड़ों स्टाल लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


विभू नायर ने कहा कि वह इस बात से आश्वस्त हैं कि अगले साल तक भारत की फुटवियर इंडस्ट्री चीन को टक्कर देगी, हम फुटवियर के क्षेत्र में दुनिया के लीडर बनने जा रहे हैं। विजय सांपला ने कहा कि हम सौ फीसदी फुटवियर सोल भारत में बना रहे हैं और यह दुनिया का बेस्ट क्वालिटी सोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें